Lucknow News: लखनऊ में पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क तक 4 लेन सड़क का होगा निर्माण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2023, 04:39 PM IST

सीएम योगी के निर्देश पर फोर लेन सड़क के लिए कई विकल्पों पर किया जा रहा विचार, कनेक्टिविटी को बेहतर और कम लागत में उच्च गुणवत्तापूर्ण कार्य संपन्न कराने पर फोकस है।

लखनऊ के मलिहाबाद तहसील स्थित अटारी गांव में योगी सरकार पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क का विकास कर रही है। लगभग 1100 एकड़ के क्षेत्रफल में विकसित की जा रही इस परियोजना को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए सरकार की ओर से अटारी गांव को फोर लेन रोड से जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, जिसमें कम लागत में उच्च गुणवत्तापूर्ण कार्य संपन्न किया जा सके।

yogi adityanath

सीएम योगी के निर्देश पर फोर लेन सड़क के लिए कई विकल्पों पर किया जा रहा विचार

उल्लेखनीय है कि मेगा टेक्सटाइल और अपैरल पार्क के विकास से 1 लाख युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध होने की संभावना है। योगी सरकार को इस पार्क में दस हजार करोड़ से अधिक के निवेश की उम्मीद है। इस पार्क को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए आत्याधुनिक सुविधाओं से भी लैस किए जाने की योजना है।

End of Feed