संभल में छिपे हैं कितने राज? मंदिर और मूर्ति के बाद खुदाई में मिली 250 फीट गहरी बावड़ी

संभल जिले के चंदौसी में शनिवार को राजस्व विभाग द्वारा की गई जमीन की खुदाई के दौरान एक अद्भुत खोज हुई है। खुदाई के दौरान लगभग 250 फीट गहरी बावड़ी मिली है। इस खोज से इलाके में हड़कंप मच गया है।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चंदौसी में शनिवार को राजस्व विभाग ने एक जमीन की खुदाई की। उस दौरान एक विशालकाय बावड़ी के बारे में खुलासा हुआ। 250 फीट गहरी बावड़ी के मिलने से इलाके में हलचल मच गई है। बावड़ी के बारे में यह कहा जा रहा है कि यह बहुत पुरानी हो सकती है और इसमें ऐतिहासिक महत्व हो सकता है।

Sambhal

सांकेतिक फोटो।

क्या कहता है इतिहास?

बताया जा रहा है कि चंदौसी के लक्ष्मणगंज इलाके में 1857 से पहले हिंदू बाहुल्य था। यहां सैनी समाज के लोग रहते थे लेकिन वर्तमान में यहां मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या अधिक है।

End of Feed