UP Weather Forecast Today: लखनऊ में आज सुबह छाया घना कोहरा, कानपुर समेत इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं

UP Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आज लखनऊ के कई इलाकों सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। शुक्रवार को लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी।

UP Weather Forecast Today in Hindi: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। बीते दिन कई इलाकों में घने बादल आकाश को घेरे रहे। वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिली। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। शुक्रवार को कानपुर और लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी। इनमें अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, रायबरेली, गोंडा, उन्नाव, अयोध्या, अमेठी, कानपुर देहात, कानपुर नगर और लखनऊ शामिल है। हालांकि अगले हफ्ते एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसका प्रभाव यूपी समेत कई जिलों में दिखाई देगा।

Up Weather Forecast

उत्तर प्रदेश में आज मौसम

लखनऊ समेत इन जिलों में आज मौसम

End of Feed