Road Accident In Jhansi: झांसी में चिरगांव थाना क्षेत्र में कानपुर हाइवे पर दो ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक में आग लग गई। इस भीषण हादसे में दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं, एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
Up News: झपकी लेना बन गया जान का दुश्मन, झांसी में 2 ट्रकों की भीड़ंत: 2 की मौत 1 घायल
झपकी बनी हादसे की वजह
बताया जा रहा है कि झांसी से कानपुर की ओर एक ट्रक गिट्टी भरकर जा रहा था। इसी दौरान आगे मोड़ पर चालक को नींद के चलते झपकी आ गई। झपकी की वजह से वह ट्रक से संतुलन खो बैठा। इससे पहले की वह संभल पाता दूसरे दिशा से आ रहे बालू से भरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी। दोनों ट्रक में भीषण आग लग गई।
जिंदा जलने दो की मौत
पुलिस व फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंची। पहले ट्रक में सवार क्लीनर और चालक कूद गया। इनमें एक घायल हो गया वहीं, आग पर काबू पाने के बाद पता चला कि गिट्टी से भरे ट्रक में सवार दोनों युवक फंसे रह गए। इससे दोनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं, पहले ट्रक में घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
