UP Weather Forecast Today in Hindi: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। बुधवार तक कोहरे की संभावना नहीं होने के बावजूद गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा। आज लखनऊ की सुबह कोहरे की घनी चादर से ढकी हुई दिखी। जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम रही। यूपी में बुधवार को की जगहों पर बरसात हुई। जिसके बाद आसमान साफ हो गया है। हालांकि बारिश की फिर से वापसी होने वाली है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 18 फरवरी को फिर से बारिश होने वाली है।
यूपी में आज का मौसम
आज यूपी की राजधानी का मौसम
लखनऊ समेत आसपास के कई इलाकों में आज घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहने वाला है। हालांकि रात के समय ठंड अपनी मौजूदगी का एहसास जरूर कराएगी। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज
बुधवार को यूपी के कुछ जिलों ज्यादा और कुछ जिलों में कम बारिश देखने को मिली। सबसे ज्यादा बारिश बलिया में हुई। बलिया में बारिश 14.2 दर्ज की गई। हालांकि बारिश के बावजूद तापमान में गिरावट देखने को नहीं मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश होने की संभावना है। वहं 19 फरवरी को पूर्वी यूपी बारिश से भीग सकती है। बारिश के चलते रात के समय तापमान में गिरावट हो सकती है।
