लखनऊ

UP Weather Forecast Today: घने कोहरे की चादर में ढके यूपी के कई जिले, बारिश जल्द करेगी फिर वापसी

UP Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: आज सुबह लखनऊ समेत आसपास के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। 18 फरवरी को यूपी के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

Image

यूपी में आज का मौसम

UP Weather Forecast Today in Hindi: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। बुधवार तक कोहरे की संभावना नहीं होने के बावजूद गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा। आज लखनऊ की सुबह कोहरे की घनी चादर से ढकी हुई दिखी। जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम रही। यूपी में बुधवार को की जगहों पर बरसात हुई। जिसके बाद आसमान साफ हो गया है। हालांकि बारिश की फिर से वापसी होने वाली है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 18 फरवरी को फिर से बारिश होने वाली है।

आज यूपी की राजधानी का मौसम

लखनऊ समेत आसपास के कई इलाकों में आज घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहने वाला है। हालांकि रात के समय ठंड अपनी मौजूदगी का एहसास जरूर कराएगी। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज

बुधवार को यूपी के कुछ जिलों ज्यादा और कुछ जिलों में कम बारिश देखने को मिली। सबसे ज्यादा बारिश बलिया में हुई। बलिया में बारिश 14.2 दर्ज की गई। हालांकि बारिश के बावजूद तापमान में गिरावट देखने को नहीं मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश होने की संभावना है। वहं 19 फरवरी को पूर्वी यूपी बारिश से भीग सकती है। बारिश के चलते रात के समय तापमान में गिरावट हो सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article