Lucknow: लखनऊ के फैजुल्लागंज और सीतापुर रोड पर रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर, पड़ेगी 110 किमी सीवर लाइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 02:42 PM IST

Lucknow Sewer Line: लखनऊ के फैजुल्लागंज और सीतापुर रोड पर रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां 110 किलोमीटर सीवर लाइन पड़ेगी। इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। करीब एक माह में काम शुरू हो जाएगा। जल निगम ने फैजुल्लागंज में सीवर लाइन डालने का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा था। केंद्र ने अमृत दो योजना में इसे मंजूरी दे दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फैजुल्लागंज और सीतापुर रोड पर पड़ेगी 110 किमी सीवर लाइन
  • प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
  • एक माह में शुरू हो जाएगा काम

Lucknow Sewer Line: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सबसे पिछड़े फैजुल्लागंज-सीतापुर रोड पर के भी अच्छे दिन आने वाले हैं। फैजुल्लागंज के सभी चारों वार्डों में सीवर लाइन का जाल बिछेगा। सीतापुर रोड के कुछ इलाकों के साथ इंदिरानगर विस्तारित इलाके में भी लाइनें डाली जाएंगी। इनमें कुल 110 किलोमीटर की सीवर लाइन डाली जाएगी। इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। करीब एक माह में काम शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि फैजुल्लागंज के सभी चारों वार्डों की दशा किसी से छिपी नहीं है। यह इलाका करीब 25 वर्ष पहले लखनऊ नगर निगम में आया था, लेकिन अभी तक यहां सीवर लाइन की सुविधा नहीं थी।

Lucknow Sewer Line

फैजुल्लागंज और सीतापुर रोड पर पड़ेगी सीवर लाइन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जल निगम ने फैजुल्लागंज में सीवर लाइन डालने का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा था। केंद्र ने अमृत दो योजना में इसे मंजूरी दे दी है। फैजुल्लागंज में सीवर लाइन की मंजूरी भी दे दी है। फैजुल्लागंज और सीतापुर रोड के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

End of Feed