लखनऊ

UP में बारिश का तांडव, 10 लोगों की मौत; किसी पर गिरी बिजली तो कोई नदी में समाया

उत्तर प्रदेश के राहत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य भर में बारिश से जुड़ी घटनाओं में दस लोगों की मौत हो गई।

Image

UP में बारिश का तांडव, 10 लोगों की मौत; किसी पर गिरी बिजली तो कोई नदी में समाया

लखनऊ: यूपी में मॉनसूनी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में आसमान से पानी के साथ आफत बरस रही है। कहीं आकाशीय बिजली ने कहर बरपा रखा तो कहीं पानी के सैलाब में जिंदगियां समा रही है। इसी बीच राहत विभाग ने बताया कि बुधवार शाम 6:30 बजे से गुरुवार शाम 6:30 बजे तक भदोही में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई।

इन जिलों में मौतें

राहत विभाग के मुताबिक, सोनभद्र, उन्नाव, फतेहपुर, हमीरपुर, वाराणसी, संत कबीर नगर, प्रतापगढ़ और रायबरेली जिलों में भी बारिश से जुड़ी घटनाओं में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में औसतन 110.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। राहत विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के 75 जिलों में से 27 में अधिक बारिश दर्ज की गई।

चित्रकूट जिले में सबसे अधिक 33.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने कहा कि हाल ही में हुई बारिश को देखते हुए, अधिक बारिश वाले जिलों में चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!