जाम का झाम नहीं झेलेगा लखनऊ, बनने वाली है 10 KM लंबा एलिवेटेड रोड; अयोध्या-गोरखपुर का सफर होगा आसान

लखनऊ में अयोध्या और गोरखपुर की यात्रा को आसान बनाने के लिए पॉलिटेक्निक चौराहे से इंदिरा नहर तक 8-10 किमी लंबी एलिवेटेड सड़क बनाई जाएगी। सेतु निगम को इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लखनऊ : राजधानी को जाम मुक्त बनाने की दिशा में काम चल रहा है। सरकार एक नया एलिवेटेड रोड जल्द ही बनाने जा रही है। यह एलिवेटेड रोड पॉलिटेक्निक चौराहे से इंदिरा नहर तक विकसित किया जाएगा, जिसकी लंबाई 8-10 किमी है। इस परियोजना से अयोध्या और गोरखपुर के बीच यात्रा आसान होगी। वर्तमान में इस स्ट्रेच पर रोजाना जाम की समस्या है, वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लगती हैं, लेकिन इसके एलिवेटेड मार्ग के बनने से समस्या हल होगी।

Flyover

(फाइल फोटो)

सेतु निगम बनाएगा एलिवेटेड रोड

पॉलिटेक्निक से इंदिरा नहर के बीच कई अवैध कब्जे हैं, जिन्हें हटाया जाएगा। LDA अवैध कब्जे वाले हिस्सों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटवाएगा। हाईकोर्ट ने एलिवेटेड रोड और मेट्रो रेल सेवा के लिए एकीकृत योजना बनाने के लिए दो माह का समय दिया है। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि डीपीआर तैयार किया जाएगा। NHAI ने पॉलिटेक्निक से इंदिरा नहर तक का हिस्सा पीडब्ल्यूडी को रखरखाव के लिए सौंपा है। सेतु निगम को इस रूट पर एलिवेटेड रोड के निर्माण की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस रूट के बनने से शहर के ट्रैफिक में कमी आएगी। सीतापुर की तरफ से आने वाले वाहन सीधे इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर से अयोध्या रोड पहुंचेंगे।

End of Feed