लखनऊ

UP Weather Forecast Today: बर्फीली हवाओं का सितम जारी, यूपी में फिर दस्तक देगी बारिश

UP Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बुधवार को आसमान साफ रहेगा, आज भी सर्द हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते फिर बारिश होने की संभावना है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Weather Forecast Today in Hindi: उत्तर प्रदेश में दो दिन के इंतजार के बाद मंगलवार को धूप के दर्शन हुए। लेकिन बर्फीली हवाओं के चलते धूप की गर्माहट लोगों को महसूस नहीं हो सकी। यूपी में सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों से आ रही पछुआ हवा में तेजी आई है। सर्द हवाओं का सिलसिला गुरुवार तक जारी रहने वाला है। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अगले हफ्ते एक बार फिर बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा और तेज धूप भी देखने को मिलेगी।

आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के अधिकांश इलाकों में अगले 48 घंटों तक तेज हवाएं चलती रहेंगी। जिससे रात के समय पारा लुढ़क सकता है। अमौसी स्थित मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। यूपी में रविवार के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते सोमवार और मंगलवार को बारिश होने की संभावना है।

वाराणसी, आगरा में आज मौसम

यूपी में मंगलवार को सुबह से आसमान में धुंध छाई रही और दोपहर बाद जाकर हल्की धूप दिखी। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा में मंगलवार को आसमान साफ रहा और तेज धूप भी निकली। हालांकि बर्फीली हवाओं का असर भी देखने को मिला। आगरा में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। वाराणसी में भी बुधवार को आसमान साफ रहेगा। आज यहां का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री रह सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article