Lucknow News Today: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है। इस बीच, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को बताया कि सपा और कांग्रेस आगामी 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेगी।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
शिवपाल ने दावा किया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में गठबंधन प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा। एटा में पत्रकारों के साथ बातचीत में शिवपाल ने कहा, ''विधानसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन बरकरार रहेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सपा स्पष्ट बहुमत के साथ एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करेगी।''
शिवपाल ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन 2027 का चुनाव एक साथ लड़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अभी अपनी चुनावी रणनीति का खुलासा नहीं किया है। सही समय आने पर रणनीति का खुलासा किया जाएगा।
BJP पर बरसे शिवपाल
इस दौरान, शिवपाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। उत्तराखंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़े रहें', नासिक में राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं से की खास अपील
शिवपाल ने राजभर को भी घेरा
शिवपाल यादव ने ओम प्रकार राजभर की हालिया टिप्पणियों को लेकर कहा, ''जब वह सपा के साथ थे तब भाजपा के खिलाफ उनके बयान सभी रिकॉर्ड पर थे।''
