संभल: कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक होटल के कमरे में एक युवक और एक युवती के शव मिले। एक साथ दो मौतों से होटल में सनसनी का माहौल है। आशंका है कि दोनों ने किसी बात को लेकर अपनी जान दी है। अभी खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होटल के कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि गुरुवार देर रात संभल कोतवाली क्षेत्र के एक होटल के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी की होटल के कमरे में एक युवक और एक युवती संदिग्ध अवस्था में मृत पड़े हुए हैं।
प्रतिकात्मक फोटो
यह भी पढ़ें - महाराष्ट्र में एक साल की मासूम के साथ रेप और हत्या के बाद इलाके में तनाव, आगजनी और पथराव में 10 पुलिसकर्मी घायल
दिल्ली का रहने वाला है लड़का
उन्होंने बताया कि शिवम (22) ने पंखे से फांसी लगा ली, जबकि स्वीटी (23) की मृत्यु कुछ जहरीली चीज़ खाने की वजह से हुई। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि लड़की संभल के हयात नगर थाना क्षेत्र की थी, जबकि लड़का दिल्ली का रहने वाला था।
