शहर

विशाखापट्टनम में प्रेमी जोड़े ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, रिश्ते में कलह बनी मौत की वजह

विशाखापट्टनम में एक प्रेमी जोड़े ने मंगलवार को एक इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान पी. दुर्गा राव (32) और एस. सुष्मिता (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है-

Image

प्रेमी जोड़े ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Visakhapatnam News: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में प्रेमी जोड़े ने मंगलवार को एक इमारत की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान पी. दुर्गा राव (32) और एस. सुष्मिता (27) के रूप में हुई। राव एक कैटरिंग सेवा चलाता था, वहीं सुष्मिता एक फार्मा कंपनी में काम करती थी। यह घटना गजुवाका इलाके के अक्कीरेड्डी पालम में मंगलवार सुबह हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 5.50 बजे फोन आया कि वेंकटेश्वर कॉलोनी के शीला नगर में एक कपल ने अपार्टमेंट की इमारत से छलांग लगा दी है।

प्रेमी जोड़े ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसियों के हवाले से पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पिछले तीन महीने से एक ही इमारत के फ्लैट में साथ रह रहे थे और घटना से पहले उनके बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। राव और सुष्मिता डॉ. बीआर अंबेडकर कोनसीमा जिले के अमलापुरम का रहने वाला है। दुर्गा राव उसी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में रहता था। सुष्मिता भी उसके साथ रहती थी।

फ्लैट ेमें साथ रह रहे थे अविवाहित

पड़ोसियों के अनुसार, दुर्गा राव फूड कैटरिंग सर्विस चलाते थे। उनमें से एक ने बताया कि वह अविवाहित हैं। उन्हें महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अपार्टमेंट बिल्डिंग के एक चौकीदार ने बताया कि दुर्गा राव और सुष्मिता एक साथ रह रहे थे। पुलिस उनके इस कदम के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

दुर्गा राव और सुष्मिता एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन उनके परिवार ने उनकी शादी की योजना का विरोध किया था। पुलिस को संदेह है कि इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

मामले में पड़ोसियों के बयान भी दर्ज

जानकारी के अनुसार, दुर्गा राव के फ्लैट का दरवाजा खुला मिला है। पुलिस की टीम फ्लैट और बिल्डिंग से सुराग जुटा रही है। वे यह भी पता लगा रहे हैं कि घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है या नहीं। पुलिस ने दुर्गा राव के परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दे दी है और जांच के तहत पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

(इनपुटः आईएएनएस)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article