लोकसभा चुनाव 2024 के तहत उत्तराखंड की सभी 5 लोकसभा सीटों पर आज यानी शुक्रवार 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान हो रहा है। पूरे राज्य के पहाड़ी और मैदानी इलाकों के मतदाता आज मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपनी-अपनी पसंद के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। स्वयं मुख्यमंत्री भी मतदान के लिए देहरादून से अपने होमटाउन खटीमा पहुंचे। उन्होंने खटीमा के नगरा तराई पहुंचकर मतदान किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मतदान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां अपने परिवारजनों के साथ बकायदा लाइन में लगकर आम मतदाताओं की तरह मतदान किया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की। उन्होंने यहां पहले मतदान, फिर जलपान का भी संदेश दिया। यहां उन्होंने मतदान के बाद गर्मागर्म जलेबी का स्वाद लिया।
ये भी पढ़ें - Loksabha Election 2024: UP में पहले चरण के प्रमुख उम्मीदवार, आज हो रहा इनकी किस्मत का फैसला
वोट डालने के लिए कतार में लगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री राज्य के पश्चिमी छोर पर मौजूद देहरादून से पूर्वी छोर पर मौजूद खटीमा पहुंचकर मतदान किया। इस तरह से उन्होंने राज्य के लोगों को हर स्थिति में लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल होने के लिए लोगों को प्रेरित किया। मतदान के लिए मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह-सुबह खटीमा के नगरा तराई मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे।
मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि सुदृढृ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और बड़ी संख्या में मतदान के लिए आगे आएं। मुख्यमंत्री ने पहली बार वोटर बने युवा मतदाताओं से अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करके देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान दें।
मतदान के बाद जलेबी खाते मुख्यमंत्री धामी
बता दें कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और अपने बेटे विरेंद्र रावत के लिए प्रचार के दौरान समोसे तले थे। उन्होंने प्रचार के दौरान टिक्की बनाने के साथ ही जलेबी का स्वाद भी लिया था।
