LIVE

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting Highlights: मध्य प्रदेश में शाम पांच बजे तक 63.25 फीसदी मतदान, 88 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

Varsha KushwahaUpdated Apr 19, 2024, 17:54 IST
Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting Highlights: मध्य प्रदेश में शाम पांच बजे तक 63.25 फीसदी मतदान, 88 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting Highlights: मध्य प्रदेश में शाम पांच बजे तक 63.25 फीसदी मतदान, 88 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

Sidhi, Shahdol, Jabalpur, Mandla, Balaghat, Chhindwara Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting Updates in Hindi: मध्य प्रदेश की 6 सीटों लोकसभा चुनाव 2024 पहले चरण की मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई। 6 सीटों पर 88 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। मंडला, छिंदवाड़ा, बालाघाट, शहडोल, जबलपुर, सीधी लोकसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 63.25 वोटिंग हुई।

APR 19, 2024 16:27 IST

एमपी की 6 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 53 फीसदी से अधिक वोटिंग

एमपी के 6 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 53.40% वोटिंग हुई है। 6 सीटों पर वोटिंग क्रमशः इस प्रकार है - बालाघाट: 63.69%, छिंदवाड़ा: 62.57%, शहडोल: 48.64%, मंडला: 58.28%, जबलपुर: 48.05%, सीधी: 40.60%
APR 19, 2024 15:30 IST

विक्रम अहाके पलटी मारते हुए एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हुए

छिंदवाड़ा में वोटिंग की प्रक्रिया के दौरान मेयर विक्रम अहाके ने एक बार फिर पलटी मारी है। कुछ दिन पहले बीजेपी में शामिल हुए विक्रम ने बीजेपी छोड़कर नकुलनाथ को वोट करने की मांग की और कांग्रेस में वापिस शामिल हो गए है।
APR 19, 2024 14:21 IST

मध्य प्रदेश में 1 बजे तक 44 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर सुबह 7 बजे से 1 बजे के बीच 44.18 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है। छिंदवाड़ा: 49.68%, जबलपुर: 39.63%, बालाघाट: 52.83%, मंडला: 49.68%, शहडोल: 40.82%, सीधी: 34.65%
APR 19, 2024 13:33 IST

एमपी के सीधी- शहडोल और उमरिया के कई गांवों ने वोटिंग का बहिष्कार किया

एमपी के शहडोल जिले के जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों ने वोटिंग की शुरुआत नहीं की है। यहां 1074 वोटों में से अभी तक केवल 18 वोट ही डाले है। वहीं उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है।
APR 19, 2024 12:30 IST

एमपी की 6 सीटों पर 11बजे तक 30 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर सुबह 7 शुरू ही। 11 बजे से तक चार घंटे में 30.46 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।
APR 19, 2024 11:21 IST

MP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting Live: आदिवासी मतदाता अपनी पारंपरिक वेशभूषा में वोट करने पहुंचे

APR 19, 2024 10:47 IST

MP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting Live: 9 बजे तक 15 फीसदी मतदान

मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर प्रथम चरण का मतदान शुरू हो गए है। सुबह 9 बजे तक 15 फीसदी वोटिंग हो गई है। समय के साथ वोटर्स मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे है और वोटिंग की प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। छिंदवाड़ा में 15.50, जबलपुर में 13.50, बालाघाट में 16.53, मंडला में 16.39, शहडोल में 14.49 और सीधी में 13.57 प्रतिशत हो चुका है।
APR 19, 2024 10:28 IST

MP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting Live: छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस नेता कमलनाथ ने किया मतदान

APR 19, 2024 10:27 IST

MP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting Live: मंडला से बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी

मध्य प्रदेश की मंडला सीट के लिए बीजेपी ने फग्गन सिंह और कुलस्ते को कांग्रेस के ओमकार सिंह मकराना के खिलाफ उतारा है।
APR 19, 2024 10:26 IST

MP Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting Live: छिंदवाड़ा से मैदान में उतरे बीजेपी, कांग्रेस के ये उम्मीदवार

मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट के लिए बीजेपी ने विवेक बंटी साहू को चुनावी मैदान में कांग्रेस के नकुलनाथ के खिलाफ उतारा है। बता दें कि नकुलनाथ यहां के मौजूदा सांसद भी है। इस बार देखना ये है कि छिंदवाड़ा सीट पर जीत बीजेपी की होती है की कांग्रेस की।
APR 19, 2024 10:26 IST

MP Loksabha Election 2024: 6 सीटों के लिए चुनाव शुरू

मध्य प्रदेश की 6 सीटों मंडला, छिंदवाड़ा, बालाघाट, शहडोल, जबलपुर, सीधी पर प्रथम चरण की मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है।

संबंधित खबरें