Aaj Mausam Ka AQI 27 October 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिल्ली में फिर 'बेहद खराब' हुई हवा, कई इलाकों में 400 पहुंचा एक्यूआई
Aaj Mausam Ka AQI 27 October 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिल्ली में फिर 'बेहद खराब' हुई हवा, कई इलाकों में 400 पहुंचा एक्यूआई
पटना में कैसी है आबोहवा?
खराब श्रेणी में पहुंची मुंबई की हवा
दिल्ली में फिर वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज
गाजियाबाद में बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
फरीदाबाद में भी 200 पार एक्यूआई
अमृतसर में हवा का स्तर खराब
नोएडा में भी एक्यूआई 300 पार
दिल्ली के साथ ही आज नोएडा में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में दर्ज हुआ। नोएडा में आज सुबह 6 बजे के करीब एक्यूआई 315 रहा। नोएडा के सेक्टर 125 में एक्यूआई 326, सेक्टर 62 में 322, सेक्टर एक में 314 और सेक्टर 116 में 297 दर्ज किया गया।
दिल्ली में फिर बेहद खराब हुई हवा
दिल्ली में आज सुबह 6 बजे के करीब वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। राजधानी का एक्यूआई 349 दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 पार भी दर्ज हुआ। आनंद विहार में एक्यूआई 405 यानी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। वहीं जहांगीरपुरी में एक्यूआी 404, नेहरू नगर में 401 और विवेक विहार में 404 दर्ज किया गया।
तेज हवा चलने से बनी हुई थी राहत
दिल्ली के आसपास के राज्यों हरियाणा, पंजाब और यूपी में पराली जलाने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। जिससे राजधानी की हवा में पराली जलने के धुएं से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी भी 15 फीसदी के आसपास आ गई है। लेकिन अभी हवा की गति तेज होने की वजह से वायुमंडल में प्रदूषण ज्यादा देर टिक नहीं रहे हैं। लेकिन ये राहत के दिन सिर्फ कुछ दिन ही रहने वाले हैं। जिसके बाद प्रदूषण में बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
फिर बढ़ेगा प्रदूषण का स्तर
दिल्ली में दशहरे के बाद से ही हवा के स्तर में गिरावट आई है। राजधानी की हवा में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक 23 अक्टूबर को 364 तक दर्ज हुआ। हालांकि एसके बाद हवा की रफ्तार में थोड़ी तेजी आने से प्रदूषण में हल्की सुधार भी हुआ। लेकिन आज दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने की संभावना है। अगले तीन दिन के बीच एक्यूआई 300 के अंक को पार करने का अनुमान है।
दिल्ली में शनिवार को खराब श्रेणी में रहा एक्यूआई
दिल्ली में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक में हल्का सुधार हुआ। हालांकि अभी भी यहां का एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शनिवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 255 रहा। कई इलाकों में एक्यूआई 300 पार भी दर्ज किया गया। इनमें आनंद विहार, जहांगीरपुर जैसे कुछ इलाके शामिल हैं।
