LIVE
दिल्ली में घटा AQI, SC ने स्कूलों-कॉलेजों में फीजिकल क्लास संचालन के दिए निर्देश, जाने अन्य शहर में प्रदूषण का हाल
दिल्ली में घटा AQI, SC ने स्कूलों-कॉलेजों में फीजिकल क्लास संचालन के दिए निर्देश, जाने अन्य शहर में प्रदूषण का हाल
NOV 25, 2024 19:51 IST
पंजाब, हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में भारी कमी आई: मंत्री
पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई, जो वर्ष 2022 में 48,489 से घटकर 2024 में 9,655 रह गईं। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने सोमवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान हरियाणा में भी फसलों के अपशिष्ट जलाने की घटनाओं में काफी कमी दर्ज की गई, जहां ऐसे मामले 3,380 से कम होकर 1,118 रह गए।
NOV 25, 2024 19:45 IST
SC ने स्कूलों-कॉलेजों में फीजिकल क्लास संचालन के दिए निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) को निर्देश दिया कि वह दिल्ली-एनसीआर में स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों की भौतिक कक्षाओं पर प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार करे, जो पिछले सप्ताह गंभीर वायु प्रदूषण के कारण लगाए गए थे। कोर्ट ने कहा कि सीएक्यूएम स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार करे, कई छात्रों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
NOV 25, 2024 16:03 IST
बिहार में AQI 300 के पार
बिहार में हवा खराब श्रेणी में है। राजधानी पटना से सटे दानापुर का एक्यूआई 312 दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर के पास हवा खराब श्रेणी में है। यहां का एक्यूआई 332 तक पहुंच गया है। हाजीपुर का एक्यूआई 333 है, बक्सर का 222 और भागलपुर का एक्यूआई 289 दर्ज किया गया है।
NOV 25, 2024 14:26 IST
लखनऊ के लालबाग का एक्यूआई 300 पार
लखनऊ में आज दोपहर 2 बजे एक्यूआई 244 दर्ज किया गया। इस दौरािन गोमती नगरा का एक्यूआई 220, लाल बाग का 328 और तालकटोरा का 281 दर्ज हुआ।
NOV 25, 2024 12:17 IST
मेरठ में खराब स्तर पर एयर क्वालिटी
यूपी के मेरठ में आज एक्यूआई 231 दर्ज किया गया। इस दौरान शहर के गंगा नगर का एक्यूआई 159 रहा। वहीं जय भीम नगर और पल्लवपुरम का एक्यूआई 242 दर्ज हुआ।
NOV 25, 2024 12:16 IST
चंडीगढ़ का एक्यूआई 253
चंडीगढ़ में आज दोपहर 12 बजे औसत एक्यूआई 253 दर्ज किया गया। इस दौरान सेक्टर 22 का एक्यूआई 251, सेक्टर 25 का 229 और सेक्टर 53 का 278 दर्ज हुआ।
NOV 25, 2024 10:04 IST
NOV 25, 2024 09:01 IST
NOV 25, 2024 07:44 IST
NOV 25, 2024 07:07 IST
हनुमानगढ़ का एक्यूआई 300 पार
राजस्थान के कई शहरों में प्रदूषण का पहरा देखने को मिल रहा है। सीपीसीबी के अनुसार आज सुबह 6 बजे जयपुर का एक्यूआई 209 दर्ज किया गया। इसके अलावा AQI लेवल भिवाड़ी में 203, चूरू में 159, सीकर 199, हनुमानगढ़ में 341, झूंझनूं में 168, जोधपुर में 185 और बीकानेर 226 दर्ज हुआ।
NOV 25, 2024 07:07 IST
हरियाणा के इन शहरों में प्रदूषण
हरियाणा के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। आज सुबह 6 बजे बहादुरगढ़ का में 254, भिवानी का 197, गुरुग्राम का एक्यूआई 211, जींद का 206, पंचकुला का 163, कुरुक्षेत्र का 196, रोहतक का 187, सोनीपत का 242 और यमुना नगर का एक्यूआई 224 दर्ज किया गया है।
NOV 25, 2024 07:07 IST
एनसीआर के शहरों में भी घटा एक्यूआई
आज एनसीआर क्षेत्र के शहरों में भी एक्यूआई में हल्का सुधार नजर आ रहा है। नोएडा में आज सुबह 6 बजे एक्यूआई 201, ग्रेटर नोएडा में 200, गाजियाबाद में 195, गुरुग्राम में 211 और फरीदाबाद में 224 दर्ज किया गया।
NOV 25, 2024 07:07 IST
आज सुबह खराब स्तर पर दर्ज हुई दिल्ली की हवा
दिल्ली में आज सुबह 6 बजे औसत एक्यूआई 278 दर्ज किया गया। इस दौरान 15 इलाकों की एयर क्वालिटी 300 के ऊपर दर्ज हुई। इनमें अलीपुर, आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका जैसे इलाके शामिल हैं। सबसे कम एक्यूआई लोधी रोड पर 95 रिकॉर्ड किया गया।
NOV 25, 2024 07:07 IST
दिल्ली में 22 दिन बाद एक्यूआई में बड़ी गिरावट
दिल्ली में हवा की क्वालिटी में आज सुधार नजर आ रहा है। दो दिन पहले राजधानी में प्रदूषण का स्तर गंभीर स्तर पर था। जिसमें रविवार को हल्की कमी देखी गई और एयर क्वालिटी बहुत खराब की श्रेणी में आ गई। रविवार को शाम 4 बजे एक्यूआई 318 दर्ज किया गया था। धूप के कारण धूल और धुएं की मोटी परत छंट गई है। दिल्ली में 22 दिनों के बाद एक्यूआई इतना नीचे दर्ज हुआ है। इससे पहले 2 नवंबर को एयर क्वालिटी 316 दर्ज हुई थी। आज सुबह 6 बजे एक्यूआई 300 के अंदर पहुंच गया है।
