LIVE
दिल्ली की हवा में घुल रहा जहर, अस्पतालों में श्वास संबंधी मामलों में 30 से 40 फीसदी की वृद्धि
दिल्ली की हवा में घुल रहा जहर, अस्पतालों में श्वास संबंधी मामलों में 30 से 40 फीसदी की वृद्धि
OCT 23, 2024 22:27 IST
वातावरण में पीएम2.5, पीएम10 और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड बढ़ा
दिल्ली में वातावरण में पीएम2.5, पीएम10 और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (एनओ2) जैसे प्रदूषक तत्वों का स्तर बढ़ जाता है। पीएम2.5 का मतलब 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम व्यास वाले सूक्ष्म कणों से है, जबकि पीएम10 कणों का व्यास 10 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है। दोनों ही कण श्वास प्रणाली के रास्ते शरीर में प्रवेश करते हैं और कई गंभीर बीमारियों एवं स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं का कारण बनते हैं।
OCT 23, 2024 22:26 IST
दिल्ली प्रदूषण: अस्पतालों में श्वास संबंधी मामलों में 30 से 40 फीसदी की वृद्धि
राष्ट्रीय राजधानी में लगातार खराब होती आबोहवा के बीच अस्पतालों में श्वास संबंधी मामलों में 30 से 40 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। श्वास रोग विशेषज्ञों ने कहा कि बच्चे और बुजुर्ग प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं। उन्होंने लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने और धूल के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी।
OCT 23, 2024 18:21 IST
दिल्ली में कृत्रिम बारिश को लेकर केंद्र के साथ बैठक की बात
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए कृत्रिम रूप से बारिश कराने के सिलसिले में ‘क्लाउड सीडिंग’ के प्रस्ताव को मंजूरी देने को लेकर सभी हितधारकों की बैठक बुलाने का अनुरोध दोहराया है। राय ने दिल्ली में खराब होती वायु गुणवत्ता के बीच यह पत्र लिखा है।
OCT 23, 2024 16:48 IST
दिल्ली के कई क्षेत्रों में एक्यूआई 300 के पार
दिल्ली की सुबह राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब रही। दिल्ली के आनंद विहार, द्वारका, पंजाबी बाग, रोहिणी सहित अलीपुर में सुबह के समय AQI 345 दर्ज की गई।दिल्ली की खराब स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और जिन लोगों को सांस की समस्या है उन्हें सतर्कता बरतनी चाहिए।
OCT 23, 2024 16:23 IST
नोएडा में बहुत खराब हुई आबोहवा
नोएडा में सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में रहा। दोपहर के समय यहां का एक्यूआई 429 दर्ज किया गया। इसके साथ ही सुबह के समय स्मॉग की परत के अधिक होने से विजिबिलिटी भी कम रही। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
OCT 23, 2024 13:57 IST
फरीदाबाद में एक्यूआई 200 पार
फरीदाबाद में आज दोपहर 1 बजे के करीब वायु गुणवत्ता सूचकांक 221 दर्ज किया गया। यहां सेक्टर 11 का एक्यूआई 241 और सेक्टर 16ए का एक्यूआई 238 दर्ज हुआ। वहीं सेक्टर 30 का एक्यूआई 183 रहा। एक्यूआई 101 से 200 के बीच मध्यम और 201 से 300 के बीच एक्यूआई खराब की श्रेणी में आता है।
OCT 23, 2024 12:28 IST
अमृतसर और चंडीगढ़ में हवा का स्तर खराब
अमृतसर में आज 12 बजे के करीब वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में रहा। यहां का एक्यूआई 203 दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ में एक्यूआई 235 रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में सेक्टर 22 में एक्यूआई 241, सेक्टर 25 में 218 और सेक्टर 53 में 247 एक्यूआई दर्ज किया गया।
OCT 23, 2024 10:56 IST
दिल्ली में जहांगीरपुरी में सबसे अधिक एक्यूआई
दिल्ली में आज सुबह 9 बजे के करीब एक्यूआई 363 दर्ज किया गया। इस दौरान कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार दर्ज की गई। आनंद विहार में एक्यूआई 402, जहांगीरपुरी में 418 और विवेक विहार में 407 एक्यूआई दर्ज हुआ।
OCT 23, 2024 09:47 IST
गाजियाबाद में बहुत खराब हुई आबोहवा
गाजियाबाद में सुबह 9 बजे के करीब वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में रहा। यहां का एक्यूआई 319 दर्ज किया गया। यहां इंदिरापुरम में एक्यूआई 302, लोनी में 342, संजय नगर में 308 और वसुंधरा में एक्यूआई 320 दर्ज किया गया है।
OCT 23, 2024 07:35 IST
दिल्ली के इन इलाकों में गंभीर स्तर पर पहुंचा AQI
दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में आज एयर क्वालिटी बहुत खराब श्रेणी है। लेकिन कुछ ऐसे इलाके हैं जहां पर गंभीर कैटेगरी में AQI पहुंच चुका है। जहांगीरपुरी और आनंद विहार में AQI 400 से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली के तमाम इलाके जैसे बवाना, द्वारका, पूसा, शादीपुर, पटपड़गंज, ओखला में एक्यूआई 300 से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। यह बहुत खराब स्तर की कैटेगरी में आता है।
OCT 23, 2024 06:32 IST
दिल्ली में आज सुबह हवा बहुत खराब
दिल्ली में आज सुबह 6 बजे के करीब एक्यूआई 349 दर्ज किया गया। जिसे बहुत खराब की श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान अलीपुर में एक्यूआई 366, आनंद विहार में 403, जहांगीरपुरी में 414, बवाना में 388, द्वारका सेक्टर 8 में 360, रोहिणी में 384, सोनिया विहार में 383 एक्यूआई दर्ज किया गया।
OCT 23, 2024 06:32 IST
नोएडा में खराब हुआ हवा का स्तर
नोएडा में आज सुबह 6 बजे के करीब 297 एक्यूआई रहा। इस दौरान सेक्टर 1 में एक्यूआई 301 दर्ज हुआ। वहीं सेक्टर 116 में एक्यूआई 286 और सेक्टर 125 में 274 एक्यूआई रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से 300 के बीच खराब स्तर में माना जाता है। वहीं 300 से 400 के बीच बहुत खराब स्तर में माना जाता है।
OCT 23, 2024 06:32 IST
प्रदूषण पर लगाम लगाने की कोशिशें जारी
दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने पानी का छिड़काव समेत दूसरे उपाय को तेज करने का निर्देश दिया है। साथ ही सड़कों पर निजी वाहन कम करने के लिए डीटीसी और मेट्रो के फेरे भी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। जिसके बाद मेट्रो ने 40 फेरे बढ़ा दिए हैं। वहीं डीटीसी की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ा दी गई है। साथ ही दिल्ली से सटे राज्यों की सरकारों को पत्र लिखा गया है। जिसमें अनुरोध किया गया है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने रहने तक वे अपनी डीटल बसों की जगह सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें ही भेजें।
OCT 23, 2024 06:31 IST
दिल्ली में मंगलवार को हवा का स्तर
दिल्ली में मंगलवार शाम 5 बजे जहांगीरपुरी में एक्यूआई 386 दर्ज किया गया। वहीं अलीपुर में एक्यूआई 336, अशोक विहार में 350, बवाना में 369, आया नगर में 317, डीटीयू में 308, रोहिणी में 368, सोनिया विहार में 361, आईटीओ दिल्ली में 308 और आईजीआई एयरपोर्ट पर एक्यूआई 326 दर्ज हुआ।
OCT 23, 2024 06:31 IST
दिल्ली में हर दिन बढ़ रहा प्रदूषण
दिल्ली में प्रदूषण हर दिन गहराता जा रहा है। मंगलवार को राजधानी में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। मंगलवार शाम को दिल्ली में औसत एक्यूआई 327 दर्ज किया गया, जोकि सुबह 9 बजे 317 पर दर्ज हुआ था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली में आनंद विहार में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। इसके अलावा राजधानी में 26 जगहों पर हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज हुई।
