
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के लिए हरियाणा-पंजाब को नासा ने बताया जिम्मेदार, बिहार के कई शहरों में प्रदूषण का खतरा
मौसम में aqi क्या है (Aaj Mausam Ka AQI) वायु गुणवत्ता 13 Nov 2024, What is AQI in Weather Today IMD Forecast Air Quality Index, Hava Ki Gunvatta Kitni Hai Delhi, Noida Gurgaon, India Vayu Pradushan Updates: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा हुआ है। बता दें कि मंगलवार को दिल्ली औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 355 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में कल सुबह 7:30 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 355 दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 205, गुरुग्राम में 234 गाजियाबाद में 269 ग्रेटर नोएडा में 286 और नोएडा में 235 एक्यूआई रहा। दिल्ली के अलावा कई अन्य शहरों की आबोहवा भी खराब है। हालांकि, वायु प्रदूषण से निपटने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जानिए, आपके शहर में प्रदूषण की क्या स्थिति है।