Highlight Aaj Mausam Ka AQI 06 November 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिल्ली-एनसीआर में छाया सांसों का संकट, जहरीली हुई देश के कई शहरों की हवा
Highlight Aaj Mausam Ka AQI 06 November 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिल्ली-एनसीआर में छाया सांसों का संकट, जहरीली हुई देश के कई शहरों की हवा
दिल्ली बना देश का सबसे प्रदूषित शहर
गाजियाबाद की हवोहवा खराब श्रेणी में पहुंची
मुंबई का एक्यूआई
जयपुर का एक्यूआई
राजधानी में प्रदूषण कम करने के लिए पानी का छिड़काव
दिल्ली में बढ़ते धूल प्रदूषण की रोकथाम के लिए कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। ट्रैफिक लाइट पर रेड लाइट ऑन इंजन ऑफ अभियान चलाया जा रहा है। एंटी स्मॉग गल, ग्रीन रूम, ड्रोन से निगरानी, ग्रैप-2 और 21 प्वाइंट का विंटर एक्शन प्लान लागू किया गया है। लेकिन दिवाली पर बैन के बावजूद जले पटाखों के कारण प्रदूषण बढ़ गया है। स्थित को कंट्रोल में लाने की कोशिश की जा रही है।
लखनऊ का एक्यूआई
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एक्यूआई सुबह 5 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, 135 दर्ज किया गया है। जो कल यानी 5 नवंबर की तुलना में कम बताया जा रहा है। मंगलवार को शहर का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में 187 दर्ज किया गया था। दोपहर और शाम तक राजधानी के एक्यूआई के बढ़ने की संभावना है।
गुरुग्राम-फरीदाबाद का एक्यूआई
दिल्ली से सटे और एनसीआर क्षेत्र के हिस्से के तौर पर जानें जाने वाले गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी वायु प्रदूषण के कारण सांसों का संकट छाया हुआ है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, फरीदाबाद का एक्यूआई 261 और गुरुग्राम का एक्यूआई 298 खराब और बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।
गाजियाबाद-नोएडा का एक्यूआई
एनसीआर क्षेत्रों की बात करें तो दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी प्रदूषण का असर दिवाली के बाद तेजी से बढ़ा है। केंद्रीय नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद का एक्यूआई 268 और नोएडा का एक्यूआई 265 दर्ज किया है। दिन की तुलना में इसमें कमी देखी गई है। मंगलवार सुबह दोनों शहरों का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया था।
दिल्ली का एक्यूआई
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। आज सुबह 5 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 360 दर्ज किया गया है। दिन चढ़ने के साथ एक्यूआई में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं बता दें कि आनंद विहार समेत कई इलाकों का एक्यूआई अभी भी 400 के पार बना हुआ है।
