बहुत खराब श्रेणी में दिल्ली-गाजियाबाद की हवा, 300 के पार पहुंचा एक्यूआई; जानें अन्य शहरों में प्रदूषण की स्थिति
बहुत खराब श्रेणी में दिल्ली-गाजियाबाद की हवा, 300 के पार पहुंचा एक्यूआई; जानें अन्य शहरों में प्रदूषण की स्थिति
दिल्ली के कई इलाकों का एक्यूआई गंभीर स्तर पर
अमृतसर में 200 पार एक्यूआई
दिल्ली का एक्यूआई बढ़कर 379 पहुंचा
लखनऊ की हवा खराब श्रेणी में
गुरुग्राम-फरीदाबाद का एक्यूआई
दिल्ली से सटे और एनसीआर का क्षेत्र के हिस्से गुरुग्राम और फरीदाबाद की आबोहवा भी बिगड़ने लगी है। गुरुग्राम की हवा खराब श्रेणी में 209 दर्ज की गई है, तो वहीं फरीदाबाद की हवा मध्यम श्रेणी में 166 दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में इन शहरों में भी स्थिति के और खराब होने की आशंका है।
बहुत खराब श्रेणी में गाजियाबाद की हवा
दिल्ली से सटे गाजियाबाद की हवा दिवाली के बाद से ही 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की जा रही है। यहां का एक्यूआई 330 दर्ज किया गया है। शहर की हवा में सांस लेना मुश्किल होने लगा है।
लुधियाना का एक्यूआई
पंजाब में स्थित लुधियाना शहर में भी प्रदूषण बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली के जैसे यहां की हवा भी जहरीली बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, शहर का एक्यूआई शनिवार को 339 दर्ज किया गया।
दिल्ली का AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 3 नवंबर 2024 के सुबह 6 बजे के अपडेट के अनुसार, आज दिल्ली का एक्यूआई 361 दर्ज किया गया है। ये शनिवार की तुलना में 45 अंक अधिक दर्ज किया गया है। शनिवार को शहर का एक्यूआई 316 दर्ज किया गया था।
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण
सर्दियों की अभी पूरी तरह से शुरुआत भी नहीं हुई है, लेकिन दिल्ली का प्रदूषण है कि बढ़ता ही जा रहा है। दिवाली के बाद से दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। शहर का एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया है। इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों और बच्चों पर देखने को मिल रहा है।
