Aaj Mausam Ka AQI 03 December 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिल्ली-NCR में जहरीली हवा से नहीं मिल रही निजात, यूपी-बिहार में प्रदूषण की मार
Aaj Mausam Ka AQI 03 December 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिल्ली-NCR में जहरीली हवा से नहीं मिल रही निजात, यूपी-बिहार में प्रदूषण की मार
प्रदूषण से सांस लेने में हो रही दिक्कत
यूपी-बिहार में प्रदूषण की मार
प्रदूषण की वजह से दिल्ली आना नहीं चाहता: केंद्रीय मंत्री गडकरी
यूपी के कई शहरों में ठंड के साथ प्रदूषण
बेंगलुरु का एक्यूआई
मुंबई में एक्यूआई
जयपुर का एक्यूआई
दिल्ली का एक्यूआई
दिसंबर की शुरुआत के साथ दिल्ली का एक्यूआई 300 से नीचे दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को राजधानी का एक्यूआई 285 दर्ज किया गया था और आज मंगलवार को शहर का एक्यूआई कल की तुलना में 11 अंक कम 274 दर्ज किया गया है।
गुरुग्राम और फरीदाबाद का एक्यूआई
दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद की हवा में भी लगातार सुधार देखा जा रहा है। गुरुग्राम और फरीदाबाद दोनों की हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम का एक्यूआई 193 और फरीदाबाद का एक्यूआई 196 दर्ज किया गया है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा की हवा में भी काफी सुधार देखा गया है। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में 196 दर्ज किया गया है। वहीं नोएडा के एक्यूआई भी मध्यम श्रेणी में 166 दर्ज किया गया है।
जयपुर का एक्यूआई
राजस्थान की राजधानी जयपुर की हवा में भी सुधार देखा गया है। शहर की हवा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। शहर के एक्यूआई की बात करें तो सुबह 5 बजे के अपडेट के अनुसार, जयपुर का एक्यूआई 162 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के हवा खराब श्रेणी में बरकरार
बीते दिनों दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी से खतरनाक श्रेणी में बनी हुई थी। लेकिन दिसंबर की शुरुआत के साथ शहर की हवा में भी सुधार हुआ है। राजधानी का एक्यूआई गिरकर 300 के नीचे दर्ज किया जा रहा है। हालांकि दिल्ली की हवा अभी भी खराब श्रेणी में ही दर्ज की जा रही है। लेकिन आने वाले दिनों में इसमें सुधार होने की संभावना है।
