Ahmedabad: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; टॉयलेट शीट के नीचे छुपी शराब की बोतलें बरामद, आरोपी फरार

गुजरात में शराबबंदी के बीच पुलिस ने शराब छुपाने का चौंकाने वाला तरीका पकड़ा है। अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने बरेजा गांव में छापेमारी कर टॉयलेट शीट और दीवारों के भीतर से 792 बोतल शराब बरामद की। बरामद माल की कीमत करीब 2.76 लाख रुपये आंकी गई है।

Ahmedabad Liquor Bust: पिछले साल गुजरात के वडोदरा में एक घर में बंकर बनाकर शराब छुपाने का मामला सामने आया था। अब अहमदाबाद जिले की ग्रामीण पुलिस ने एक और अनोखा तरीका पकड़ लिया है, जो कि टॉयलेट शीट के नीचे शराब की बोतलें छुपाने का है। गुप्त सूचना के आधार पर अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस की लोकल क्राइम ब्रांच टीम असलाली थाने के बरेजा गांव में छापेमारी के लिए पहुंची। टीम ने एक साथ दो घरों पर रेड की। शुरूआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन खोजबीन के दौरान पुलिस को एक कमरे में लगे दो स्विच संदिग्ध लगे। जब पुलिस ने उन्हें खींचकर देखा, तो उनके पीछे दीवार में शराब की बोतलें छुपी हुई पाईं।

Crime Branch Liquor Bust in Ahmedabad

क्राइम ब्रांच को टॉयलेट शीट के नीचे छुपी 792 शराब की बोतलें बरामद

टॉयलेट शीट के नीचे मिली शराब

पुलिस ने जब दूसरे घर के सामने बने शौचालय की तलाशी ली, तो टॉयलेट शीट के नीचे शराब की बोतलें छुपाने का खुलासा हुआ। एलसीबी अधिकारियों के अनुसार, टॉयलेट शीट ढीली दिखाई दे रही थी, जिससे टीम को शक हुआ। जांच के लिए शीट हटाई गई, तो अंदर बड़ी संख्या में शराब की बोतलें स्टोर मिलीं। इस कार्रवाई में पुलिस ने बरेजा गांव के दो घरों से कुल 792 शराब की बोतलें बरामद कीं, जिनकी कीमत करीब 2.76 लाख रुपये आंकी गई है। अहमदाबाद लोकल क्राइम ब्रांच ने यह ऑपरेशन पुलिस इंस्पेक्टर आर.एन. करमटिया और के.ए. सावलिया के नेतृत्व में अंजाम दिया।

End of Feed