सूरत: शहर में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। बुधवार को आसमान में घनघोर बादलों के बीच भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के साथ आसमान से तड़ितझंझा की आवाज के बीच आकाशीय बिजली कड़कने की तस्वीरे भी देखने को मिल रही हैं। शहर के अडाजन इलाके में वीडियो सामने आया है, जिसमें आसमान से बिजली गिरती हुई प्रतीत हो रही है।
बिजली गिरने का लाइव वीडियो सामने आया है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि जहां पर बिजली गिरी है, वहां कुछ नुकसान हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई।
