अहमदाबाद के घुमा में तेंदुए की दस्तक से दहशत, CCTV में कैद हुई हलचल; वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी

अहमदाबाद के घुमा क्षेत्र की शरनदीप सोसाइटी में तेंदुआ दिखाई देने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद वन विभाग और रेस्क्यू टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

Ahmedabad Leopard: अहमदाबाद के घुमा स्थित शरनदीप सोसाइटी में देर रात तेंदुआ दिखाई देने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। रात करीब 1:30 बजे एक युवती नाश्ता लेने के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी उसकी नजर तेंदुए पर पड़ी। उसने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

Ahemdaband

अहमदाबाद के घुमा में आदमखोर ने मचाई सनसनी

सर्च ऑपरेशन जारी

फुटेज में भी तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई। घटना की जानकारी मिलते ही रविवार सुबह से वन विभाग, कांकड़िया जू रेस्क्यू टीम और अहमदाबाद नगर निगम की टीमें संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। समाचार लिखे जाने तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला है और उसकी तलाश जारी है।

End of Feed