बलरामपुर में युवती को जंगल में खींच ले गया तेंदुआ, इस हालत में मिली डेडबॉडी

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिला स्थित भांभर रेंज के आसपास लकड़ी बीनने गई युवती को तेंदुआ जंगल की ओर खींच ले गया और उसे मार डाला। फिलहाल, आमदखोर को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरे लगाए गए हैं।

बलरामपुर : जिले के सोहेलवा वन क्षेत्र के भांभर रेंज में बृहस्पतिवार को जंगल में लकड़ी बीनने गई एक युवती की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। सोहेलवा वन क्षेत्र के प्रभागीय वनाधिकारी गौरव गर्ग ने बृहस्पतिवार को बताया कि पचपेड़वा क्षेत्र के विश्वपुर कोडर गांव की थारू जनजाति की युवती कमला देवी (22) गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया।

Leopard Attack on Girl in Balrampur

तेंदुआ (फोटो-Istock)

उन्होंने बताया कि हमले के बाद जंगल से भाग कर अन्‍य महिलाओं ने गांव वालों को सूचना दी जिसके बाद सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गर्ग ने बताया कि तेंदुए की तलाश के लिए वन विभाग की तीन टीमें लगाई गई है और घटना स्थल के आस पास ट्रैक कैमरे लगाए जा रहे हैं।

End of Feed