शहर

बलरामपुर में युवती को जंगल में खींच ले गया तेंदुआ, इस हालत में मिली डेडबॉडी

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिला स्थित भांभर रेंज के आसपास लकड़ी बीनने गई युवती को तेंदुआ जंगल की ओर खींच ले गया और उसे मार डाला। फिलहाल, आमदखोर को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरे लगाए गए हैं।

Image

तेंदुआ (फोटो-Istock)

बलरामपुर : जिले के सोहेलवा वन क्षेत्र के भांभर रेंज में बृहस्पतिवार को जंगल में लकड़ी बीनने गई एक युवती की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। सोहेलवा वन क्षेत्र के प्रभागीय वनाधिकारी गौरव गर्ग ने बृहस्पतिवार को बताया कि पचपेड़वा क्षेत्र के विश्वपुर कोडर गांव की थारू जनजाति की युवती कमला देवी (22) गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि हमले के बाद जंगल से भाग कर अन्‍य महिलाओं ने गांव वालों को सूचना दी जिसके बाद सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गर्ग ने बताया कि तेंदुए की तलाश के लिए वन विभाग की तीन टीमें लगाई गई है और घटना स्थल के आस पास ट्रैक कैमरे लगाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी विपिन जैन ने बताया कि वन विभाग को पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने के निर्देश दिए गए है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और इसकी रिपोर्ट मिलते ही मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article