लॉरेंस बिश्नोई गैंग: जेल में बॉस, बाहर 4 डायरेक्टर एक्टिव, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा

Tiger Shroff Firing Case: गैंग का प्रमुख लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद है, जबकि उसके नेटवर्क से जुड़े कुछ लोग अलग-अलग जगहों पर आपराधिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। बाहर उसके नाम पर काम करने वाले चार नए चेहरे सामने आए हैं - रणदीप मलिक, हैरी बॉक्सर, अनिल पंडित और आरजू बिश्नोई।

Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क फिर से एक्टिव होने की बात सामने आ रही है। गैंग का मालिक लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद है, लेकिन बाहर उसके नाम पर काम करने वाले चार नए चेहरे सामने आए हैं - रणदीप मलिक, हैरी बॉक्सर, अनिल पंडित और आरजू बिश्नोई। ये लॉरेंस की क्राइम कंपनी के चार नए डायरेक्टर बताए जा रहे हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क से जुड़े इन नामों के बीच अब नए लड़कों की भर्ती, टारगेट की रेकी और हथियारों के इंतजाम से जुड़ी कड़ियां जांच के दायरे में हैं। बताया जा रहा है कि गैंग का प्रमुख लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद है, जबकि उसके नेटवर्क से जुड़े कुछ लोग अलग-अलग जगहों पर आपराधिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। जिस नेटवर्क के कमजोर पड़ने की बात कही जा रही थी, उसके दोबारा सक्रिय होने के संकेत टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जांच में सामने आए हैं।

Lawrence Bishnoi ANI

लॉरेंस बिश्नोई (फोटो साभार- ANI)

कुणाल का नाम सबसे अहम

इस पूरे मामले में कुणाल का नाम अहम है। जांच से जुड़े इनपुट के मुताबिक, कुणाल को रणदीप मलिक का शूटर बताया जा रहा है। जेल से बाहर आने के बाद वह सोशल मीडिया के जरिए दोबारा गैंग के संपर्क में आया। इसके बाद कथित तौर पर अनिल पंडित के कहने पर उसने पंजाब और हरियाणा में कई जगहों की रेकी की। हथियार जुटाने से लेकर नए युवाओं को नेटवर्क से जोड़ने तक, कुणाल की भूमिका की जांच की जा रही है।

End of Feed