ऐसे लगेगी महंगाई पर रोक! थाली तो दूर, मंडी तक पहुंचने से पहले ही सड़ गया लाखों टन प्याज; जिम्मेदार कौन?

नासिक में CWC गोदाम में रखा सरकारी प्याज बड़ी मात्रा में खराब होकर सड़ गया है। महंगाई नियंत्रित करने के लिए NAFED और NCCF के जरिए खरीदे गए इस बफर स्टॉक की बर्बादी ने प्याज के भंडारण और रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Nashik News: एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी के रूप में पहचाने जाने वाले नासिक के लासलगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लासलगांव-मनमाड रोड स्थित केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) के सरकारी गोदाम में बफर स्टॉक का करोड़ों रुपये का प्याज सड़कर बर्बाद हो गया है। इनमें कीड़े लगने लगे हैं और सड़े प्याज से तेज बदबू फैल रही है। जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में लोगों बहुत परेशानी हो रही है। इस घटना के सामने आने के बाद गोदाम की स्टोरेज व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

onion godown

गोदाम में सड़ा सरकारी प्याज का स्टॉक

1xb14tyycz_w

बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे मजदूर

बताया जा रहा है कि गोदाम में रखी प्याज की कई बोरियों में कीड़े लग गए हैं और बड़ी मात्रा में प्याज पूरी तरह गल चुका है। हैरानी की बात यह भी है कि इस सड़े हुए प्याज को गोदाम से हटा रहे मजदूर बिना मास्क और ग्लव्स जैसी बुनियादी सुरक्षा के ही काम करते नजर आए। जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

End of Feed