क्या आप जानते हैं कि फोन की तरह आपका लैपटॉप भी फट सकता है? ये सुनकर आप चौंक गए होंगे, लेकिन ये सच है। एक छोटी सी लापरवाही से लैपटॉप में आग लग सकती है, जिससे आप घायल और लैपटॉप जलने से आपको तगड़ा नुकसान हो सकता है। अक्सर मोबाइल फोन या फिर मोबाइल चार्जर के फटने के मामले सामने आते हैं, जो कई बार जानलेवा भी साबित होते हैं, लेकिन इस बार काम करते वक्त एक लैपटॉप फटने की खबर सामने आई है।
घटनास्थल की फोटो।
ओडिशा में फटा लैपटॉप
बता दें कि ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले की नगर पालिका में एक लैपटॉप काम करते समय अचानक फट गया। यह घटना नगर पालिका दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, एक कर्मचारी लैपटॉप को चार्ज पर लगाकर काम कर रहा था। तभी अचानक लैपटॉप फट गया। इस घटना में कर्मचारी बाल-बाल बच गए। यह घटना उस समय हुई जब दफ्तर में कर्मचारियों की फिंगरप्रिंट ली जा रही थी।
यह घटना एक बार फिर मोबाइल फोन या चार्जर फटने जैसी घटनाओं की याद दिलाती है। ऐसे मामले अक्सर सामने आते हैं और कई बार जानलेवा भी साबित होते हैं। हालांकि, लैपटॉप फटने की घटनाएं अपेक्षाकृत कम होती हैं।
