शहर

Odisha: ऑफिस में काम करते वक्त फटा लैपटॉप, बाल-बाल बचे कर्मचारी; घटना CCTV में कैद

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले की नगर पालिका में एक लैपटॉप अचानक फट गया। यह घटना नगर पालिका दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, एक कर्मचारी लैपटॉप को चार्ज पर लगाकर काम कर रहा था।

Image

घटनास्थल की फोटो।

Photo : Times Now Digital

क्या आप जानते हैं कि फोन की तरह आपका लैपटॉप भी फट सकता है? ये सुनकर आप चौंक गए होंगे, लेकिन ये सच है। एक छोटी सी लापरवाही से लैपटॉप में आग लग सकती है, जिससे आप घायल और लैपटॉप जलने से आपको तगड़ा नुकसान हो सकता है। अक्सर मोबाइल फोन या फिर मोबाइल चार्जर के फटने के मामले सामने आते हैं, जो कई बार जानलेवा भी साबित होते हैं, लेकिन इस बार काम करते वक्त एक लैपटॉप फटने की खबर सामने आई है।

ओडिशा में फटा लैपटॉप

बता दें कि ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले की नगर पालिका में एक लैपटॉप काम करते समय अचानक फट गया। यह घटना नगर पालिका दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, एक कर्मचारी लैपटॉप को चार्ज पर लगाकर काम कर रहा था। तभी अचानक लैपटॉप फट गया। इस घटना में कर्मचारी बाल-बाल बच गए। यह घटना उस समय हुई जब दफ्तर में कर्मचारियों की फिंगरप्रिंट ली जा रही थी।

यह घटना एक बार फिर मोबाइल फोन या चार्जर फटने जैसी घटनाओं की याद दिलाती है। ऐसे मामले अक्सर सामने आते हैं और कई बार जानलेवा भी साबित होते हैं। हालांकि, लैपटॉप फटने की घटनाएं अपेक्षाकृत कम होती हैं।

क्यों फटते हैं लैपटॉप?

एक्सपर्ट की माने तो लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल से लैपटॉप ओवरहीट हो सकता है। इसके अलावा पुरानी या खराब बैटरी भी लैपटॉप फटने का कारण बन सकती है। कई बार देखा गया है कि खराब चार्जर से भी लैपटॉप को नुकसान पहुंच सकता है।
Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article