शहर

LV प्रसाद नेत्र संस्थान और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने शुरू की 'LVPEI@Home' सेवा, घर पर ही असहाय लोगों का होगा इलाज

एलवी प्रसाद नेत्र संस्थान और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के संयुक्त प्रयास से घर पर ही आंख संबंधी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। चिकित्सा सेवा की शुरुआत, वृद्ध और गतिशीलता में अक्षम लोगों को प्राथमिकता देने का है।

Image

'LVPEI@Home' सेवा लॉन्च

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

भुवनेश्वर: एलवी प्रसाद नेत्र संस्थान (LVPEI) और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के संयुक्त प्रयास से घर पर नेत्र जांच सेवा 'LVPEI@Home' की शुरुआत की गई है। यह पहल घर पर ही आंखों की स्वास्थ्य जांच सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य वृद्ध और गतिशीलता में अक्षम लोगों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं उनके घर पर ही उपलब्ध कराना है। यह स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के 'Seeing is Believing' कार्यक्रम का एक हिस्सा है। यूनाइटेड पॉपुलेशन फंड इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023 के अनुसार, भारत में वर्तमान में 149 मिलियन वृद्ध लोग हैं, और यह संख्या 2050 तक लगभग 347 मिलियन तक बढ़ने की उम्मीद है। इन लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इस तरह की नई स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की मांग है, जो पारंपरिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर भार को कम करने में मदद करेगी।

ऐसे होगी जांच

LVPEI@Home सेवा एक फोन कॉल के माध्यम से बुक की जा सकती है। एक प्रशिक्षित ऑप्टोमेट्रिस्ट द्वारा घर पर ही आंखों की जांच की जाएगी, जिसमें आंखों के स्वास्थ्य का पुराना डेटा लेना, टॉर्च लाइट से जांच, और दृष्टि जांच की जाएगी। इसके बाद एंटीरियर सेगमेंट की जांच और इंट्राओक्यूलर प्रेशर चेक भी किया जा सकता है। साथ ही, एक असिंक्रोनस टेली-परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके तहत डॉक्टर से परामर्श किया जा सकता है।

चिकित्सा का विस्तृत ई-रिपोर्ट रोगी के पंजीकृत फोन नंबर पर भेजा जाएगा, जिसमें स्थिति, निदान, देखभाल योजना, प्रिस्क्रिप्शन (यदि कोई हो), और अगली जांच का विवरण शामिल होगा। यह सेवा eyeSmart (इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड) से जुड़ी है, ताकि दीर्घकालिक स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित की जा सके। यदि आंखों की स्थिति में अधिक जांच या सर्जरी की आवश्यकता हो, तो संबंधित जांच या इलाज निकटतम LVPEI केंद्र में किया जाएगा। डायबिटिक रेटिनोपैथी और ग्लूकोमा के लिए AI-सक्षम स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

यह सेवा एलवी प्रसाद नेत्र संस्थान के हैदराबाद कैंपस से शुरू होकर भुवनेश्वर सहित अन्य सभी केंद्रों पर भी उपलब्ध होगी। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, एलवी प्रसाद नेत्र संस्थान के ‘Seeing is Believing’ कार्यक्रम के माध्यम से अंधत्व की रोकथाम पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक अपने विस्तार और वृद्ध तथा असुरक्षित समुदायों को नेत्र चिकित्सा सेवा प्रदान करने के एलवी प्रसाद नेत्र संस्थान के मिशन का समर्थन कर रहा है, विशेषकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के वृद्ध जनसंख्या के लिए।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article