क्यों सता रही है गलन वाली सर्दी, आज जान लीजिए शीत लहर का असली कारण

उत्तर भारत में शीतलहर और कड़ाके की ठंड लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में शीतलहर से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। IMD ने इसका कारण भी बताया है। कई दिल्ली-NCR के साथ ही राज्यों के लिए कोल्ड डे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिमी भारत और पूर्वी के साथ उत्तर पूर्वी भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन इलाकों में शीतलहर का दौर लगातार जारी है। कई राज्यों और शहरों में कोल्ड नाइट के साथ ही कोल्ड-डे का कहर देखने को मिल रहा है। दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हो रहे हैं, ऐसे में लोग दिन-दोपहर में भी कांपते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि आखिर क्यों शीतलहर का प्रकोप झेलना पड़ रहा है और क्यों ठंड व घने कोहरे से लोग परेशान हैं और कितने दिन तक यह परेशानी और चलेगी।

Cold wave explained.

आखिर क्यों पड़ रही है इतनी सर्दी, शीतलहर का कारण जानें

IMD का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए पंजाब के साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और राजस्थान में भी शीतलहर की चेतावनी जारी की है। यही नहीं, झारखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी ठंड का प्रकोप बढ़ने का अनुमान है।

End of Feed