कोटा में नाकाबंदी के दौरान बड़ा खुलासा, संदिग्ध कार से 2.24 करोड़ रुपये की नकदी बरामद

राजस्थान के कोटा ग्रामीण जिले में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से करोड़ों रुपये की नकदी बरामद की है। गुजरात नंबर की संदिग्ध कार को रोकने पर चालक ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

Kota News: राजस्थान में कोटा ग्रामीण जिले में चेचट थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध कार से करीब 2 करोड़ 24 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। कार में मौजूद दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दोनों व्यक्ति बरामद रकम के बारे में कोई ठोस या संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए, जिसके बाद मामले की गहन जांच जारी है।

Kota Rural Police Cash Seizure

कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोटा में चल रहा था यह खास अभियान

कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के अनुसार जिले में अवैध गतिविधियों, नशीले पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के लक्ष्य से खास अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 26 मई को चेचट थाना इलाके में कड़ी निगरानी के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान एएसपी रामकल्याण मीणा और डीएसपी घनश्याम मीणा की निगरानी में चेचट थाना प्रभारी उत्तम सिंह तथा प्रोबेशनर आरपीएस अंकित कुड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोड़क रोड स्थित चेचट के 8 लाइन तिराहे पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस ने गुजरात नंबर की एक संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की।

End of Feed