कोटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नहर में नाव पलटी, 7 लोग बहे, रेस्क्यू टीम ने 3 को बचाया, 4 की तलाश जारी

कोटा में बड़ा हादसा सामने आया है, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलट गई है, इस हादसे में 7 लोग बह गए इसमें से तीन को बचाया गया और 4 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

राजस्थान के कोटा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कोटड़ी नहर में नाव पलटने से बड़ा हादसा सामने आया है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलट गई है, इस हादसे में 7 लोग बह गए इसमें से तीन को बचाया गया और 4 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। कोटा बैराज से निकलकर मध्य प्रदेश जाने वाली दाई मुख्य नहर में यह हादसा हुआ है। कलेक्टर पियूष समारिया और एसपी तेजस्विनी गौतम मौके पर पहुंचे हैं, वहीं गोताखोर टीम लोगों की तलाश कर रही है।

BOAT CAPTISIZE

प्रतीकात्मक फोटो

सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे के करीब हुआ। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव में सात लोग सवार थे वहीं इस दौरान नाव पलट गई और सभी लोग पानी में गिर गए। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

End of Feed