WB News: उत्तर 24 परगना में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए 3 लोग, गुस्साए लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। तीनों लोग पटरी पार कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने रेलवे पर लापरवाही का आरोप लगाया और एक घंटे तक रेलवे ट्रैक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

WB Accident News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रेलवे पटरी पार करने के दौरान तीन लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे तीनों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके बच्चे शामिल हैं। यह घटना शनिवार की रात श्यामनगर स्टेशन के पास हुई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक घंटे तक पटरियां जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

Railway Track

सांकेतिक फोटो (istock)

पटरी पार करते समय फिसला बच्चा

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला अपने बच्चे के साथ पटरी पार कर रही थी, तभी बच्चा उसके हाथ से फिसल कर नीचे उस पटरी पर गिर गया जिस पर गौर एक्सप्रेस आ रही थी। स्थिति को बिगड़ता देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक फल विक्रेता उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन तीनों रेल की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की व्यवस्था कर घायलों को बचाने की कोशिश की लेकिन रेलवे फाटक के चौकीदार ने एम्बुलेंस को गुजरने के लिए फाटक नही खोला जिसके कारण तीनों लोगों को कुछ दूरी तक हाथों से पकड़कर ले जाना पड़ा और फिर उन्हें एम्बुलेंस में बिठाकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed