Kolkata News: दुर्गा पूजा पंडाल में ASI की शर्मनाक हरकत, महिला वॉलंटियर्स को गलत तरीके से कर रहा था टच, हुई गिरफ्तारी

Kolkata News: पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां नारी की पूजा होनी चाहिए, वहीं रक्षक कहलाने वाला पुलिसकर्मी ही महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता कैमरे में कैद हो गया।

Kolkata News: देशभर में इस समय दुर्गा पूजा की धूम है। नवरात्रि के इस पावन मौके पर जहां हर तरफ मां दुर्गा की आराधना हो रही है और कन्या पूजन कर नारी शक्ति को नमन किया जा रहा है, वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां नारी की पूजा होनी चाहिए, वहीं रक्षक कहलाने वाला पुलिसकर्मी ही महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता कैमरे में कैद हो गया।

_Police (1)

दुर्गा पूजा पंडाल में पुलिस की शर्मनाक हरकत (फोटो साभार- TNN)

लेडी वॉलंटियर को गलत तरीके से छूता दिखा ASI

मामला कोलकाता के प्रसिद्ध सुरुची संघ दुर्गा पूजा पंडाल का है। यहां ड्यूटी पर तैनात एक हथियारबंद असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को लेडी वॉलंटियर के साथ गलत तरीके से पेश आते और उन्हें इनअप्रोप्रिएटली टच करते देखा गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पंडाल में कुर्सी पर बैठी महिला वॉलंटियर्स के कंधे पर ASI हाथ रखकर गलत तरीके से छू रहा है।

End of Feed