शहर

''शालीनता बनी रहनी चाहिए'', दुर्गा पूजा में कोलकाता की मॉडल्स के कपड़े पर छिड़ी बहस

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मॉडल्स के कपड़े को लेकर बहस शुरू हो गई है। लोगों के कहना है कि उन्हें शालीनता बनाकर रखनी चाहिए, कुछ लोग उनके ड्रेस को अश्लील बता रहे हैं। इस पर मॉडल्स ने भी अपना पक्ष रखा है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा काफी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल अलग-अलग तरह के पंडाल लगाए जाते हैं। ये पंडाल विभिन्न थीम पर आधारित होता है। कोलकाता की दुर्गा पूजा की चर्चा पूरी दुनिया में की जाती है, लेकिन इस बार इसकी चर्चा एक और वजह से भी हो रही है। कोलकाता की एक मॉडल हेमोश्री भद्रा दुर्गा पूजा पंडाल में एक खुला क्रॉप टॉप पहनकर फोटो खिंचवाई और उसे सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि हेमोश्री मिस कोलकाता 2016 का खिताब जीतने का दावा कर चुकी हैं।

लोगों ने बताया अश्लील

मॉडल ने इंस्टाग्राम पर अपनी दोस्तों के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में वह पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं, लेकिन उन्होंने ऐसे कपड़े पहने हैं, जिन्हें कई लोगों ने धार्मिक उत्सव के लिए सही नहीं बताया है। लोग इस फोटो को "अभद्र" और "अश्लील" करार देते हुए धार्मिक स्थल पर महिलाओं के कपड़े को लेकर लिख रहे हैं।

लोगों ने दी नसीहत

इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह अश्लीलता बंद होनी चाहिए। पूजा पंडाल में माता की मूर्ति के सामने इस तरह के कपड़े और जूते पहनकर नहीं जाना चाहिए। इसके अलावा कुछ लोगों ने इसे अपमानजनक बताया है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मंदिर में हमेशा सिर ढक कर रखना चाहिए।

मॉडल ने रखा अपना पक्ष

एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे पता है कि यह आपकी पसंद है कि आपको क्या पहनना है और क्या नहीं, लेकिन कृपया माता के सामने इस तरह के कपड़े न पहनें।'' वहीं, इन आलोचनाओं पर हेमोश्री ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ''वहां जाने के लिए क्या कोई ड्रेस कोड था? अगर ऐसा था तो उन्होंने हमें रोका होगा। है न? अब अगर इससे आपकी भावनाएं आहत हुई, तो हमें आपकी भावनाओं की परवाह क्यों करनी चाहिए?''

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article