शहर

सियालदह से हावड़ा सिर्फ 11 मिनट में, दोनों स्टेशनों के बीच जल्द शुरू होगी मेट्रो

कोलकाता मेट्रो जल्द ही अपने यात्रियों को एक और सौगात देने वाली है। जल्द ही यात्री हावड़ा और सियालदह स्टेशनों के बीच का सफर सिर्फ 11 मिनट में ही पूरा कर लेंगे। जबकि अभी यात्रियों को सड़क मार्ग से डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक जाम से जूझकर यात्रा करनी पड़ती है।

Image

कोलकाता मेट्रो

Photo : Twitter

कोलकाता और सियालदह के लोगों के लिए खुशखबरी है। सियालदह और हावड़ा के बीच बन रहे मेट्रो लिंक का काम जल्द ही पूरा होने वाला है। इस मेट्रो लिंक के बन जाने के बाद सियालदह से हावड़ा की दूरी सिर्फ 11 मिनट में तय हो जाएगा। जबकि अभी इस दूरी को सड़क मार्ग से तय करने में कई बार 90 मिनट यानी डेढ़ घंटा तक लग जाता है। कोलकाता मेट्रो अथॉरिटी इस रेल लिंक के लान्च की डेट पर काम कर रहा है।

कोलकाता मेट्रो लगातार अपने यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने के लिए काम कर रहा है। यात्रियों का समय बचे और वह समय से अपने गंतव्य तक पहुंचें, यही कोलकाता मेट्रो का ध्येय है। फिलहाल सियालदह को साल्ट लेट लाइन से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा भी कई अन्य एक्सपेंशन प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

फिलहाल मेट्रो रेलवे कोलकाता की दो सेवाएं चल रही हैं। इसमें ग्रीन लाइन-1 (सॉल्ट लेक सेक्टर 5 से सियालदह) और ग्रीन लाइन-2 (एस्प्लैनेड से हावड़ा मैदान) शामिल हैं। कोलकाता मेट्रो नित नए कीर्तिमान गढ़ रही है। अब आप गंगा नदी के नीचे ही नीचे हावड़ा से सियालदह रिकॉर्ड टाइम में पहुंच सकते हैं।

भारतीय रेलवे के दो बड़े स्टेशन सियालदह और हावड़ा के आपस में मेट्रो के जरिए जुड़ने से यहां के लोगों को बड़ा फायदा होगा। यह लाखों यात्रियों के लिए सपना पूरा होने जैसा होगा, जो लगभग रोज ही सियालदह और हावड़ा स्टेशनों के बीच व्यापार, शिक्षा या दफ्तर के काम से आते-जाते हैं। सिर्फ 11 मिनट में दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी तय हो सकेगी और वह भी मेट्रो के एसी कोच में। शहर की टैक्सी में सफर में 90 मिनट गंवाने और पॉल्यूशन फैलाने की बजाय यात्री सिर्फ 11 मिनट में सफर पूरा कर लेंगे।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article