आज यानी मंगलवार 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण को है। इस खगोलीय घटना को लेकर लोगों में बड़ा उत्साह है, लेकिन साथ ही निराशा भी है कि यह भारत में कुछ ही जगहों पर बहुत थोड़े समय के लिए दिखेगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक चंद्रग्रहण रहेगा। आपके अपने शहर कोलकाता में आप इस चंद्रग्रहण को देख पाएंगे। चलिए जानते हैं टाइमिंग और अन्य जरूरी बातें -
कोलकाता में कब देखें चंद्र ग्रहण
यह ग्रहण भारत सहित दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा, देश में कोलकाता में इसे विशेष रूप से चंद्रोदय के समय ही देखा जा सकेगा। क्योंकि चंद्रमा, ग्रहण के दौरान या उसके अंतिम चरण में ही क्षितिज पर उगेगा। पंचांग के अनुसार आज यानी मंगलवार को सूर्यास्त का समय 5:40 बजे है, जबकि चंद्रोदय लगभग 5:38 बजे होगा।
मतलब ये है कि ग्रहण के मुख्य चरण में चंद्रमा पहले ही छाया में होगा और कोलकाता के लोग इसे चंद्रोदय के तुरंत बाद ही पूर्व दिशा के खुले आसमान में देख पाएंगे। यह चंद्र ग्रहण का आखिरी चरण होगा। हालांकि, कोलकाता में लोगों के पास चंद्र ग्रहण को देखने के लिए लगभग 1 घंटे का समय होगा।
हालांकि, पूर्ण चंद्र ग्रहण की स्थिति कोलकाता में भी देखने को नहीं मिलेगी। जब तक चंद्रमा क्षितिज पर दिखेगा, तब तक पूर्ण ग्रहण की स्थिति बीत चुकी होगी। अगर मौसम साफ रहा तो आप शाम के समय के आसमान में चंद्र ग्रहण के आखिरी क्षणों के गवाह बन पाएंगे।
अच्छी बात ये है कि चंद्रग्रहण देखने में सावधानी की दृष्टि से यह याद रखना जरूरी है कि चंद्रग्रहण देखने के लिए आंखों पर किसी विशेष सुरक्षा चश्मे की जरूरत नहीं होती, क्योंकि यह सूर्यग्रहण की तरह आंखों को नुकसान नहीं पहुंचाता। हालांकि, दूरबीन या टेलीस्कोप का उपयोग करते समय उपकरणों का स्थिर और सुरक्षित प्रयोग करना चाहिए।
ये भी पढ़ें - यह शहर है देश का बनाना कैपिटल, नाम से है गांव
खुले मैदान, छत या पार्क से पूर्व दिशा की ओर देखने पर ग्रहण का अंतिम चरण दिखेगा। चंद्र ग्रहण देखने के लिए धैर्य के साथ क्षितिज के उगते चंद्रमा को देखें, ताकि आप इस अद्भुत खगोलीय घटना को अनुभव कर सकें।
