Kolkata Doctor Murder Case: CBI की रडार में साथी डॉक्टर, रेप और हत्या के वक्त कहां थे दोस्त? बयानों में उलझी गुत्थी

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के मामले में सीबीआई चार ट्रेनी डॉक्टरों से पूछताछ करेगी। सीबीआई की शुरुआती तफ्तीश घटना से जुड़े लोगों के बयानों पर फ़ोकस है।

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता के सरकारी आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या करने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए डॉक्टर हड़ताल पर हैं। उधर, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई मामले की जांच पड़ताल में लगी है। सीबीआई आर जी कर मेडिकल कॉलेज के पीजी के 4 छात्रों ( ट्रेनी डॉक्टर) से पूछताछ करेगी। ये चारों ट्रेनी डॉक्टर उस दिन वारदात से पहले पीड़िता के साथ मौजूद थे। सीबीआई उस रात के घटना क्रम का पता लगाना चाहती है। सीबीआई की शुरुआती तफ्तीश घटना से जुड़े लोगों के बयानों पर फ़ोकस है।

Kolkata Doctor Murder Case CBI

कोलकाता मर्डर केस

ये जानना चाहती है सीबीआई

इससे पहले अब तक करीब 15 लोगों के बयान सीबीआई दर्ज कर चुकी है। घटना से पहले पीड़िता कहां थी और किससे मिली थी? कहां गयी? ये सब जानना चाहती है, जिससे सीसीटीवी फुटेज से बयानों को मिलाया जा सके।

End of Feed