कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ पर एक्शन, दुर्गा पूजा आयोजक समिति के पदाधिकारियों समेत 7 गिरफ्तार, 19 की गई जान

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के मामले में पुलिस ने आयोजक समिति के पदाधिकारियों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। हादसे में 19 लोगों की मौत और 25 के घायल होने की खबर है।

कोलकाता पुलिस ने चोरबागान दुर्गा पूजा के आयोजकों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पंडाल में मची उस भगदड़ के मामले में हुई है, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए 'गैर-इरादतन हत्या' का केस दर्ज किया है। पुलिस ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में संभावित चूक की जांच शुरू कर दी है।

kolkata Chorbagan Durga Puja Pandal stampede

चोर बागान सर्बोजोनिन दुर्गोत्सब समिति भगदड़ घटना के संबंध में आरोपियों की गिरफ्तारी

घटना की जांच के सिलसिले में पुलिस ने शनिवार रात 14 लोगों को हिरासत में लिया था। IPS अधिकारी ने बताया, 'हमने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। ये वे लोग हैं जिन्हें कल रात हिरासत में लिए गए 14 लोगों में से चुना गया था। अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'शवों की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है।'

End of Feed