कोलकाता रेप-हत्या मामले में सुनवाई जारी, हड़ताल की वजह से अब तक 23 लोगों की मौत; CBI ने पेश की रिपोर्ट

Kolkata rape Murder Case: कोलकाता आरजी कर अस्पताल में एक महिला ट्रेनी से बलात्कार और उसकी हत्या को लेकर महीने भर से अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन किए जा रहे हैं। मामले की सुनवाई जारी है और सीबीआई ने मामले में नई स्टेटस रिपोर्ट पेश की है-

Kolkata rape Murder Case: पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के खिलाफ चिकित्सकों की हड़ताल के कारण 23 लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार स्थिति रिपोर्ट प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष जमा की।

Kolkata rape Murder

कोलकाता रेप-हत्या केस

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने पेश की रिपोर्ट

End of Feed