सरकार से बातचीत का न्योता मिलने के बाद दिल्ली मार्च टाल सकते हैं किसान

केंद्र सरकार द्वारा आयोजित दूसरे दौर की वार्ता के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद किसान मजदूर मोर्चा मंगलवार, 25 फरवरी को होने वाली दिल्ली चलो मार्च को रद्द कर सकता है। बता दें कि तीसरे दौर की वार्ता अब 19 मार्च को होगी।

बीते दिनों किसान मजदूर मोर्चा ने 25 फरवरी को 'दिल्ली चलो' विरोध मार्च का ऐलान किया था। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा एक और दौर की वार्ता के लिए आमंत्रित किए जाने की स्थिति में इस मार्च को रद्द किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि केएमएम केंद्र सरकार के साथ चल रही चर्चाओं के मद्देनजर अपनी विरोध रणनीतियों पर एक बार फिर विचार कर रहा है। जिसके आधार पर ऐसा माना जा रहा है कि 25 को होने वाली मार्च रद्द की जा सकती है।

News

सरकार से बातचीत का न्योता मिलने के बाद दिल्ली मार्च टाल सकते हैं किसान

केंद्रीय कृषि मंत्री से हुई एमएसपी को लेकर चर्चा

बता दें कि शनिवार (22 फरवरी) को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चंडीगढ़ में किसान प्रदर्शनकारियों से नए दौर की वार्ता हुई। इस वार्ता में किसानों और कृषि मंत्री के बीच फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की गारंटी सहित किसानों ने कई विभिन्न मांगों पर चर्चा की। वार्ता के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि तीसरे दौर की वार्ता 19 मार्च को चंडीगढ़ में होगी। शनिवार को हुई वार्ता के एक बाद मार्च को रद्द किए जाने की बात सामने आ रही है।

End of Feed