शहर

कल का मौसम 25 February 2025: नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मूसलाधार बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा; फिर से ठिठुरने को रहें तैयार

Kal Ka Mausam, 25 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25 फरवरी से उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू होने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में 25 से 28 फरवरी, हिमाचल प्रदेश में 26 से 28 फरवरी और उत्तराखंड में 27-28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में ठंड पहले से ही जारी है, बारिश और बर्फबारी के कारण ठिठुरन और बढ़ सकती है। पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल बज्रपात और तेज हवाएं चलीं, जिससे मौसम में बदलाव हुआ। आज, 24 फरवरी को अंडमान निकोबार, उत्तर-पूर्वी भारत, ओडिशा और तटीय कर्नाटक में वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

Image

आ रहा है नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, भारी बारिश और बर्फबारी होगी

Photo : Times Now Digital

Kal Ka Mausam, 25 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल यानी मंगलवार 25 फरवरी से उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश और बर्फबारी का नया दौर देखने को मिलेगा। विशेषतौर पर 25 से 28 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, 26 से 28 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश और 27-28 फरवरी को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश व बर्फबारी हो सकती है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में पहले ही ठंड का प्रकोप जारी है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश और बर्फबारी के नए दौर से ठिठुरन और बढ़ने की आशंका है।

पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल बज्रपात और तेज हवाएं चलीं, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिला। ओडिशा में वज्रपात के साथ ही कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिली। उत्तर-पूर्वी भारत के सभी राज्यों में वज्रपात, तेजव हवाएं और धूल-भरी आंधी देखने को मिली है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली है। पूर्वी भारत और उत्तर-पूर्वी भारत में कल यानी रविवार 23 फरवरी को कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास हुआ।

अधिकतम तापमान का हाल

अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जबकि मध्य भारत में अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद मध्य भारत के तापमान में भी 2-4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात में भी कल तापमान में किसी तरह का बदलाव होने की संभावना नहीं है। लेकिन यहां भी परसों यानी 26 फरवरी से तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। देश के अन्य हिस्सों में अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में किसी तरह के बदलाव आने की संभावना नहीं है।

न्यूनतम तापमान का हाल

उत्तर पश्चिमी भारत में अब गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। अगले तीन दिनों में यहां न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना है। मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में किसी तरह के बदलाव की फिलहाल संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ने की चेतावनी दी गई है। देश के अन्य हिस्सों के न्यूनतम तापमान में अगले चार दिनों में किसी तरह के बदलाव की संभावना काफी कम है।

यहां गर्मी से परेशान रहेंगे लोग

कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में आज और कल यानी 24-25 फरवरी को मौसम गर्म रहने के साथ ही मौसम में नमी रहने की भी संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। इसका मतलब है कि यहां पर लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

यहां होगी भारी बारिश

आज यानी सोमवार 24 तारीख को अंडमान निकोबार, समूचे उत्तर-पूर्वी भारत और ओडिशा में आज वज्रपात यानी थंडरस्टॉर्म की चेतावनी दी गई है। तटीय कर्नाटक में भी आज वज्रपात की संभावना है। कल यानी मंगलवार 25 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को वज्रपात की भी संभावना है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी मंगलवार को भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है।

इस हफ्ते भारी और बारिश और बर्फबारी बढ़ाएगी ठिठुरन

बुधवार 26 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ ही वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। इसके अलावा बुधवार से पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते वज्रपात की घटनाएं हो सकती है। केरल और अंडमान में भी बुधवार को वज्रपात की संभावना है, इसके साथ ही अंडमान-निकोबार में भारी बारिश भी हो सकती है। गुरुवार 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश, बर्फबारी और वज्रपात की संभावना है। पंजाब हरियाणा में भी वज्रपात की घटनाएं होंगी। 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी और वज्रपात की भी संभावना है। इन इलाकों अब भी तापमान काफी कम बना हुआ है, ऐसे में बारिश और बर्फबारी के कारण ठिठुरन बढ़ सकती है।

तापमान का हाल

बात करें आज यानी 24 फरवरी के तापमान की तो हिमाचल प्रदेश के केलांग में न्यूनतम तापमान -9.7 डिग्री दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में -9.1, कारिगल में -7.8, जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में -4.0, पहलगाम में -3.2, हिमाचल प्रदेश के कल्पा में -1.3, जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में -1.0 और कुपवाड़ा में -0.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली-एनसीआर में तापमान का हाल

बात दिल्ली की करें तो यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान सफदरजंग में 10.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के रिज इलाके में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री ज्यादा है। अमृतसर में 9.1, उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद में 9.8, हिसार में 9.1, करनाल में 9.0 और हरियाणा के ही नाहन में 8.3 डिग्री न्यूनतम तामपान रहा।

बिहार के मौसम का हाल

बिहार में पिछले 24 घंटे में लोगों को लगातार चढ़ते पारे से कुछ राहत मिली है। बिहार के कई इलाकों में दिन के तापमान में 1 से 4 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। यही नहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तापमान में गिरावट आयी है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article