Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ में बड़ा हादसा; बेकाबू स्कॉर्पियो चिनाब नदी में समाई, 5 की दर्दनाक मौत

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने मातम पसरा दिया। दाचन इलाके में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर चिनाब नदी में जा गिरी, जिससे वाहन में सवार पांच लोगों की जान चली गई।

Kishtwar Road Accident: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दाचन इलाके के यावन क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और चिनाब नदी में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद राहत और बचाव अभियान चलाकर अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं।

Kishtwar Road Accident

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसा

बरामद शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, बरामद शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। साथ ही, हादसे के समय वाहन में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की जांच भी शुरू कर दी है।

End of Feed