हिरासत में लिए गए 'Khan Sir' को पुलिस ने किया रिहा, BPSC परीक्षा को लेकर छात्र आंदोलन का कर रहे थे समर्थन

Khan Sir News: प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को पिछले वर्षों की तरह ही आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया को सामान्य बनाने की मांग कर रहे हैं।

Khan Sir News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्राथमिक परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन का विरोध कर रहे छात्रों का समर्थन करने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने जाने माने शिक्षक व यूट्यूबर खान सर को हिरासत में ले लिया था। हालांकि, छात्रों की मांग और भारी विरोध के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई, जिसके बाद देर रात गर्दनीबाग पुलिस स्टेशन से खान सर को रिहा कर दिया गया।

Khan Sir

खान सर को पुलिस ने किया रिहा।

बता दें, बीपीएससी की परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को शिक्षक खान सर का समर्थन मिला है। शुक्रवार को खान सर छात्रों का समर्थन करने के लिए बीपीएससी कार्यालय पहुंचे थे और सड़क पर उतरकर छात्रों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्हें गर्दनीबाग थाना ले जाया गया था। इसके अलावा छात्र नेता दिलीप को भी हिरासत में लिया गया था।

End of Feed