आज का मौसम, 07 December 2024 IMD Winter Weather Forecast: दिल्ली में जल्द होगी कड़ाके की ठंड की शुरुआत, बिहार में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
आज का मौसम, 07 December 2024 IMD Winter Weather Forecast: दिल्ली में जल्द होगी कड़ाके की ठंड की शुरुआत, बिहार में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
कोलकाता में कैसा रहा मौसम का हाल?
जयपुर में इस दिन से चलेगी शीतलहर
कल यूपी में बारिश के आसार
दिल्ली का एक्यूआई 222 हुआ दर्ज
दिल्ली में इस मौसम की सबसे सर्द सुबह
हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में बर्फबारी और बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों में 8 जिलों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। जानकारी के अनुसार, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और सिरमौर में बर्फबारी हो सकती है।
बिहार में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड
बिहार में सुबह-शाम कंपकंपा देने वाली ठंड महसूस की जा रही है। दिन से समय धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही तापमान में कमी आने सें ठंडक का अहसास हो रहा है। बिहार में बीते कुछ दिनों से चल रही पछुआ हवाओं के कारण कई जिलों में ठिठुरन वाली ठंड बढ़ने लगी है। समस्तीपुर के कई इलाकों में तापमान 8.3 और कई अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया है।
यूपी के इन हिस्सों में तीन दिन तक घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, 7 से 9 दिसंबर तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से इसका सीधा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ेगा। ऐसे में लोगों को यात्रा करने के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
केरल में येलो अलर्ट
तमिलनाडु के जैसे ही मौसम विभाग ने पूरे केरल में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ विभाग ने बताया कि आज और आने वाले दिनों में कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे केरल का मौसम ठंडा बना रहेगा।
तमिलनाडु में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने पूरे तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में कब होगी कड़ाके की ठंड की शुरुआत
आमतौर पर दिसंबर की शुरुआत में राजधानी में कंपकंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत होती थी, लेकिन इस साल दिल्लीवासी कड़ाके की ठंड पड़ने का अभी तक इंतजार ही कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर के बाद से दिल्ली में कंपकंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत होगी।
