Kerala Road Accident: अलप्पुझा में भीषण सड़क हादसा, बस और कार के बीच जोरदार टक्कर, पांच लोगों की मौत

Kerala Road Accident: केरल के अलप्पुझा में एक बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार 5 एमबीबीएस छात्रों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Kerala Road Accident: केरल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां अलप्पुझा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमें एमबीबीएस के 5 छात्रों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान भारी बारिश हो रही थी। माना जा रहा है कि भारी बारिश के कारण ये हादसा हुआ है। इस हादसे में बस में सवार यात्रियों को मामूली चोट आई है। हादसे में कार में सवार मेडिकल की पढ़ाई करने वाले पांच छात्रों की मौत हो गई।

Road Accident

अलप्पुझा में भीषण सड़क हादसा

कार और बस की टक्कर में 5 लोगों की मौत

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा अलप्पुझा के कारकोड के पास सोमवार देर रात करीब 10 बजे हुआ था। उन्होंने आगे बताया कि सभी मृतक अलप्पुझा के टीडी मेडिकल कॉलेज के छात्र थे और एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान देवनंदन, मोहम्मद इब्राहिम, आयुष शाजी, श्रीदीप वलसन और मोहम्मद जब्बार के रूप में हुई है। देवनंदन और इब्राहिम लक्षद्वीप के निवासी हैं, जबकि आयुष, श्रीदीप और जब्बार केरल ही रहने वाले थे।

End of Feed