शहर

Kerala Road Accident: अलप्पुझा में भीषण सड़क हादसा, बस और कार के बीच जोरदार टक्कर, पांच लोगों की मौत

Kerala Road Accident: केरल के अलप्पुझा में एक बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार 5 एमबीबीएस छात्रों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Image

अलप्पुझा में भीषण सड़क हादसा

Kerala Road Accident: केरल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां अलप्पुझा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमें एमबीबीएस के 5 छात्रों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान भारी बारिश हो रही थी। माना जा रहा है कि भारी बारिश के कारण ये हादसा हुआ है। इस हादसे में बस में सवार यात्रियों को मामूली चोट आई है। हादसे में कार में सवार मेडिकल की पढ़ाई करने वाले पांच छात्रों की मौत हो गई।

कार और बस की टक्कर में 5 लोगों की मौत

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा अलप्पुझा के कारकोड के पास सोमवार देर रात करीब 10 बजे हुआ था। उन्होंने आगे बताया कि सभी मृतक अलप्पुझा के टीडी मेडिकल कॉलेज के छात्र थे और एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान देवनंदन, मोहम्मद इब्राहिम, आयुष शाजी, श्रीदीप वलसन और मोहम्मद जब्बार के रूप में हुई है। देवनंदन और इब्राहिम लक्षद्वीप के निवासी हैं, जबकि आयुष, श्रीदीप और जब्बार केरल ही रहने वाले थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस और कार की आमने सामने से टक्कर हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार को काटकर उसमें सवार लोगों को बाहर निकालना पड़ा। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ था। हादसे के समय करीब एक घंटे से भारी बारिश हो रही थी। वहीं बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article